हैती में मैथ्यू चक्रवात के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 339 हो गई है. देश के गृह मंत्री फ्रैंकोइस एनिक जोसेफ ने इसकी जानकारी दी. मैथ्यू चक्रवात ने दो दिन पहले कैरेबियाई देश में हैती में कहर ढाया था.
चक्रवात के कारण हैती के दक्षिण तटीय शहर रोशे ए बातेउ शहर में भी 50 लोगों की जान चली गई. प्रशासन के अनुसार, प्राकृतिक आपदा में शहर तबाह हो गया. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये चक्रवात ज्यादा विनाशकारी और खतरनाक साबित हो सकता है. तटों से दो मंजिला तक उंचाई वाली लहरें उठ रही हैं, हवाएं इतनी तेज हैं कि उनके कारण पेड़ और घरों की छतें या पूरे के पूरे घर ही जमीन से उखड़ सकते हैं.
इससे पहले हैती में चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या 23 बताई गई थी.
अमेरिका के राष्ट्र्रपति बराक ओबामा ने तूफान मैथ्यू को लेकर फ्लोरिडा और जॉर्जिया में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
तूफान मैथ्यू के फ्लोरिडा में पहुंचने की अशंका के मद्देनजर अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर रह रहे करीब 30 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।
फ्लोरिडा और पड़ोसी राज्यों में राजमार्ग पर लोगों की भीड़ तूफान से बचने के लिए देश के भीतरी हिस्सों में जा रही है।
तूफान फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को गुरुवार को फ्लोरिडा में आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी।

No comments:
Post a Comment