वॉशिंगटन. यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प पर 3 महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इनमें से एक ने कहा कि ट्रम्प उन्हें ऑक्टोपस की तरह जगह-जगह छू रहे थे। हालांकि, मामला करीब 30 साल पुराना है, लेकिन 20 तारीख को होने वाली तीसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिलेरी क्लिंटन इसे मुद्दा बना सकती हैं। उधर, ट्रम्प के पब्लिसिटी डिविजन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। एक महिला ने कहा, फ्लाइट में बुरी नीयत से पकड़ लिया था मुझे…
- ट्रम्प पर आरोप लगानी वाली महिलाओं ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' अखबार को आपबीती सुनाई।
- मैनहट्टन की रहने वाली 74 साल की जेसिका लीड्स ने कहा कि ट्रम्प ने एक फ्लाइट जर्नी के दौरान उन्हें बुरी नीयत से पकड़ लिया था।
- जेसिका ने कहा, "मैं फ्लाइट के फर्स्ट क्लास में सफर कर रही थी और न्यूयॉर्क जा रही थी। ट्रम्प बाजू वाली सीट पर बैठे थे। कुछ देर बाद उन्होंने मुझे छूना शुरू कर दिया।"
- "वे ऑक्टोपस की तरह पेश आ रहे थे। उनका हाथ हर जगह था। मुझ पर यह एक हमला था।"
- यह घटना करीब 30 साल पुरानी है। तब जेसिका की उम्र 38 साल थी।
दूसरी महिला बोली- मुझे जबरदस्ती चूम लिया था
- दूसरी महिला रैचल क्रूक्स ने आरोप लगाया कि 2005 में ट्रम्प ने उन्हें लिफ्ट के बाहर पकड़कर जबरदस्ती चूम लिया था।
- तब रैचल की उम्र 22 साल थी और वे ट्रम्प टावर में मौजूद एक रियल एस्टेट कंपनी में रिसेप्शनिस्ट थीं।
- रैचल ने कहा, "ये एकदम गलत था। मैं बहुत दुखी थी। मैं इतना घबरा गई थी कि लगा मेरी कोई औकात नहीं है और वो ये सब कर सकते हैं।"
- दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने इस बारे में अफसरों से कोई शिकायत नहीं की थी, लेकिन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बताया था।
तीन और महिलाओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- ट्रम्प पर तीन और महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
- पाम बीच पोस्ट अखबार को फॉर्मर अप्रेंटिस कंटस्टेंट जेनिफर मर्फी, पीपुल मैग्जीन की राइटर नताशा स्टॉयनोफ और माइंडी मैकग्लीवरे ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं।
- माइंडी (36) का आरोप है कि 13 साल पहले फ्लोरिडा में एक पार्टी के दौरान ट्रम्प ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी।
- मर्फी का कहना है कि 2005 में जॉब के लिए इंटरव्यू देने गई थीं तब ट्रम्प ने जबरस्दस्ती उन्हें किस कर लिया था।
- इसी तरह स्टॉयनोफ ने भी 2005 की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह ट्रम्प ने उन्हें जबरदस्ती किस किया था।
ब्यूटी कॉन्टेस्टेंट के चेंजिंग रूम में चले जाते थे ट्रम्प
- ट्रम्प के ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स शो की पार्टिसिपेंट्स कहती है कि वो उनके चेंजिंग रूम में आ जाते थे। कई बार ऐसा हुआ कि उनके (पार्टिसिपेंट्स) बदन पर कपड़े भी नहीं होते थे।
- कंटस्टेंट्स ने कहा कि ट्रम्प हॉवर्ड स्टर्न की होस्टिंग वाले रेडियो टॉक शोज में इंटरव्यू के दौरान यह बात शेखी के साथ बताते थे।
- मिस एरिजोना-2001 ताशा दिक्सन भी रेडियो पर दिए इंटरव्यू में इन आरोपों को सही ठहरा चुकी हैं।
ट्रम्प की पब्लिसिटी डिविजन बोली, सब पब्लिसिटी स्टंट
- ट्रम्प के पब्लिसिटी डिविजन ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को 'पूरी तरह से मनगढ़ंत' बताया है।
- ट्रम्प के सपोर्ट में जारी बयान में कहा गया है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ट्रम्प के खिलाफ पूरी तरह झूठे कैम्पेन चला रहा है।

No comments:
Post a Comment