Thursday, 13 October 2016

हाफिज सईद बोला: भारत से अच्छे रिश्ते हों, अजहर ने कहा- सिर्फ जंग ही रास्ता


नई दिल्ली.पाकिस्तान के दो आतंकी सरगनाओं ने भारत को लेकर अलग-अलग बयान दिए हैं। 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भारत से अच्छे रिश्ते बनाने की मांग करते हुए अमेरिका को पाकिस्तान का दुश्मन नंबर एक बताया है। वहीं, पठानकोट और उड़ी हमलों के जिम्मेदार मौलाना मसूद अजहर ने नवाज सरकार को कमजोर बताते हुए कश्मीर की आजादी के लिए जंग को इकलौता रास्ता बताया है। अमेरिका ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को दो टूक मैसेज दिया है। कश्मीर हासिल करने का ऐतिहासिक मौका...


- इंडियन एक्सप्रेस ने मसूद अजहर के जिहादी मैगजीन में लिखे आर्टिकल का हवाला देते हुए उसके बयान की जानकारी दी है।
- आर्टिकल में जैश सरगना ने लिखा- भारत के खिलाफ जिहादी हमले तेज होने चाहिए। पाकिस्तान ने कश्मीर हासिल करने का ऐतिहासिक मौका इसलिए गंवा दिया क्योंकि हुक्मरान आखिरी फैसला नहीं ले पाए।
- अजहर ने लिखा, ‘अगर पाकिस्तान सरकार जरा सी भी हिम्मत दिखाती तो कश्मीर और पानी का विवाद हमेशा के लिए हल हो गया होता।
- इस आतंकी सरगना ने आगे लिखा, ‘अगर सरकार ये नहीं कर पा रही है तो फिर मुजाहिदीनों के लिए रास्ता खोल देना चाहिए। 1971 की कड़वी यादों को हम 2016 में खुशनुमा जीत में बदल देंगे।’
सईद को चाहिए भारत से बेहतर रिश्ते
- मसूद अजहर से उलट मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भारत से बेहतर रिश्तों की बात कहकर चौंका दिया है। 
- इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सईद ने कहा, “अमेरिका की जगह पाकिस्तान सरकार को भारत से बेहतर ताल्लुकात बनाने चाहिए। हालांकि, इसमें अमेरिका ही रुकावट डालता है।”
- सईद ने कश्मीर पर नवाज सरकार के स्टैंड को क्रिटिसाइज करते हुए कहा कि बुरहान वानी की मौत के बाद वहां आग लगी हुई है।
- सईद ने लिखा, “कश्मीरी रोज जान दे रहे हैं। लेकिन दिक्कत हमारी सरकार के साथ है। सरकार को जनता ने ही चुना है लेकिन वो ही मसले के हल में अड़ंगा डालती है। इसकी वजह ये है कि हमारी सरकार अमेरिका की तरह सोचती है।”
अमेरिका ने कहा- आतंकी के बयान पर रिएक्शन नहीं देते
- अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर फटकार लगाई है। स्टेट डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन जॉन किर्बी ने कहा- मैं किसी आतंकी के कमेंट पर रिएक्शन देकर उसे इज्जत नहीं देना चाहता। - किर्बी ने कहा- हम चाहते हैं कि पाकिस्तान अपने देश के अंदर मौजूद आतंकियों पर सख्त कार्रवाई करे। मुंबई हमले के गुनहगारों को सजा मिले।

No comments:

Post a Comment