गैजेट डेस्क। बंग्लादेश की सड़कों पर एक अलग नजारा देखने को मिलता है। यहां कुछ समय के लिए बाजार लगता जिसमें फुटपाथ पर स्मार्टफोन बिकते हैं। यह फुटपाथ मार्केट लगभग आधे किलोमीटर में फैला होता है। एक गरीब देश होने के बावजूद हैरानी इस बात है कि यहां बेसिक फोन करीब 100 टका यानी भारत के 84 रुपए में मिल जाता है। फोन की क्वालिटी के साथ कीमत बढ़ती जाती है। यह मार्केट बंग्लादेश की राजधानी ढाका के साउथ सिटी कॉरपोरेशन में लगता है। इस मार्केट में फोन के साथ ही बैटरी, चार्जर, हेडफोन्स, और कवर जैसे एसेसरीज भी मिलती है जो ज्यादातर मैड इन चाइना होती है। सैमसंग से आईफोन तक सारे ब्रांडेड फोन मिलते हैं यहां...
इस बाजार में नोकिया, सैमसंग, HTC, सोनी, माइक्रोमैक्स, सिम्फॉनी कंपनी के फोन मिल जाएंगे। यहां तक कि iPhone की पुरानी पीढ़ी के डुप्लीकेट भी मिल जाएंगे। इस बाजार में बिक्री के आने वाले मोबाइल चोरी के या लोगों के छोड़े हुए होते हैं। इस मार्केट में iPhone 6774 रुपए और hTC 6351 रुपए में मिल जाता है। इस मार्केट में पुराने मोबाइल बेचे भी जाते हैं। फोन के व्यापारी यूनस कहते हैं कि हम ज्यादातर पुराने फोन्स को बेगम बाजार से थोक में खरीदते हैं। जहां सभी तरह का इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स और जंक उपलब्ध होता है। ज्यादातर ऐसे मॉडल चुनते हैं, जिनमें कुछ सुधार हो सके। कई बार हम फोन के बिगड़े हुए पार्ट्स को दूसरे फोन के पार्ट्स से रिप्लेस कर बेच देते हैं। अक्सर हम फोन के बॉडी चेंज कर देते हैं और ऐसा करने के लिए खास ट्रेनिंग भी लेनी नहीं पड़ती, करते-करते आ जाता है।
एक बार बिकने पर नहीं होता वापस
हम कस्टमर्स को फोन बेचने से पहले चैक करने का पूरा मौका देते हैं, लेकिन एक बार फोन बेचने के बाद वापस नहीं लेते। फोन पर किसी तरह की गारंटी भी नहीं दी जाती। यहां फोन्स के साथ ही VCD प्लेयर्स, कैसेट प्लेयर्स, कैमरा, रेडियो, स्माल टीवी सेट, कम्प्यूटर पार्ट्स, आयरन, टेबल फैंस, रिचार्जेबल इमरजेंसी लाइट्स, टॉर्च, स्टीरियो स्पीकर, वूफर, हेयरड्रायर भी आसानी से मिल जाता है। यह मार्केट 200 वर्कर्स का जीने का सहारा है। यहां बिजनेस करने के लिए वे लगभग 60 रुपए किराया और 16 रुपए बिजली का बिल देते हैं।

No comments:
Post a Comment