Tuesday, 4 October 2016

एयर एशिया इंडिया ने पेश किया 999 रुपये का ऑफर

नई दिल्ली (4 अक्टूबर):एयर एशिया ने मात्र 999 रुपये में भारत के ग्यारह शहरों की यात्रा की विशेष स्कीम लॉच की है। यह स्कीम अगले साल अप्रैल तक लागू रहेगी। कंपनी ने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए 3 से 16 अक्तूबर 2016 के बीच टिकट बुक की जा सकेंगी और यात्रा चार अक्तूबर 2016 से 27 अप्रैल 2017 के बीच की जा सकेगी।



यात्री महज 999 रुपये में देश के 11 शहरों की यात्राएं कर सकेंगे। एयर एशिया इंडिया अभी भारत में बेंगलुरु और दिल्ली समेत कुल 11 स्थानों पर अपनी सेवाएं मुहैया कराती है। इनमें चंडीगढ़, जयपुर, गुवाहाटी, इंफाल, पुणे, गोवा, विशाखापत्तनम, कोच्चि और हैदराबाद शामिल हैं। इन स्थानों पर सभी करों सहित 999 रुपये में टिकट बुक कराया जा सकता है। इस योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर कुआलालाम्पुर, बैंकॉक, सिंगापुर, बाली, फुकेट, मेलबर्न, सिडनी एवं अन्य स्थानों के लिए न्यूनतम 3,599 रुपये में टिकट बुक की जा सकेंगी।

No comments:

Post a Comment