जम्मू। जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर भारी गोलाबारी की। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान ने 120एमएम और 82एमएम मोर्टार का इस्तेमाल कर मंगलवार सुबह राजौरी जिले में एलओसी पर कालसियान (नौशेरा) में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे। वहींं, बता दें कि पीएम मोदी ने भारतीय सेना को पूरी छूट दे रखी है, उन्होंने साफ कहा है कि दुश्मन को जैसे चाहो वैसे मुंहतोड़ जवाब दो।
यह भी पढ़ें : पाक ने कश्मीर सीमा पर बढ़ाई सैनिकों की तैनाती, भारतीय सेना भी जवाब देने को तैयार
भारी गोलाबारी का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पुलिस ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की ओर से आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सेना को गोलाबारी बंद करनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक भारी गोलीबारी जारी रही, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने चार बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय सेना की चौकियों एवं रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इसमें पांच आम नागरिक घायल हो गए और कई दुकानें जल गईं। बता दें पाकिस्तान लगातार कई दिनों से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

No comments:
Post a Comment