Tuesday, 11 October 2016

खली ने लिया बदला, होटल में घुसकर विदेशी रेसलर्स को लोहे के पाइप से पीटा

पानीपत। स्वर्ण महल होटल सोमवार शाम को अखाड़े में तब्दील हो गया। यहां पर ग्रेट खली ने कमरे में घुसकर विदेशी पहलवान ब्रोडी स्टील और माइक नोक्स को लोहे के पाइप से जमकर पीटा। खूब हंगामा हुआ। इससे पहले 8 अक्टूबर को विदेशी रेसलर ने खली की एकेडमी में भी तोड़फोड़ की थी। खली के इस कदम को बदले के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, कई लोग इसे 12 अक्टूबर को होने वाली फाइट से पहले पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर देख रहे हैं। पिटाई के बाद दी खली को धमकी...





घर से अचानक लापता हो गई थी महिला सरपंच, लौटकर बताई ये कहानीमिनी ट्रक में घूम रहे हैं ये अमेरिकी रेसलर्स, सड़क पर ऐसे दे रहे खली को चुनौतीखली की एकेडमी में तोड़फोड़ कर पानीपत पहुंचे विदेशी रेसलर्स, ऐसे कर रहे तैयारी
- खली की पिटाई से घायल ब्रोडी स्टील ने खली को धमकी दी है कि वे उसे 12 अक्टूबर को सेक्टर 13-17 के ग्राउंड में होने वाली सीडब्ल्यूई फाइट में धूल चटा देंगे।
- खली ने भी उन्हें धमकाया कि वह उन्हें देख लेंगे। इस सारी मारपीट का 2 मिनट 10 सेकेंड का वीडियो वायरल किया गया।
- गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को गुड़गांव में सीडब्लूई फाइट के रद्द होने के बाद अमेरिकी रेसलर्स ने बीते शनिवार को जालंधर स्थित खली की एकेडमी में जमकर तोड़फोड़ की।
ये रेसलर ले रहे हिस्सा
- सीडब्ल्यूई फाइट में 14 अंतरराष्ट्रीय रेसलर और 4 महिला रेसलर भी अपना दम दिखाएंगे। सभी रेसलर पानीपत में पहुंच चुके हैं।
- इनमें माइक नोक्स, रोब टेरी, ब्रूडी स्टील, माइक टारवान, रेबल, केटी और जेमी जेस, जस्टिन किंग, अपोलो, हेरनंडेज, क्रिस मास्टर, सैम शो शामिल हैं।
- इसके अतिरिक्त भारतीय पहलवानों में खली के साथ दर्जनों रेसलर हैं तो महिला पहलवान कविता भी दमखम दिखाएंगी।

No comments:

Post a Comment