Tuesday, 11 October 2016

मां बनने के बाद पहली बार सामने आईं रानी मुखर्जी, दुर्गा पंडाल में किए दर्शनमां बनने के बाद पहली बार सामने आईं रानी मुखर्जी, दुर्गा पंडाल में किए दर्शन

मुंबई। नवरात्र में बॉलीवुड स्टार्स भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं। एक्ट्रेस काजोल कजिन सिस्टर रानी मुखर्जी के साथ मुंबई स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं और मां के दर्शन किए। मां दुर्गा की आराधना के बाद जब भोग प्रसाद का आयोजन हुआ तो इस दौरान काजोल और रानी मुखर्जी ने लोगों को खाना परोसकर खिलाया। काजोल के अलावा पूजा के दौरान एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, मौसमी चटर्जी और वैभवी मर्चेंट भी पंडाल में मां जगदम्बा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इनके अलावा शरबानी मुखर्जी, उर्वशी ढोलकिया भी नवरात्र के मौके पर मां के दरबार में पहुंचीं।






No comments:

Post a Comment