Wednesday, 12 October 2016

महिला ने उठाया खौफनाक कदम, कमरा खुला तो ऐसा था नजारा

विदिशा/भोपाल.मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के खजूरिया गांव में एक 26 साल की एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ बंद कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग में झुलसने से महिला और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुरी तरह झुलसे दूसरे बेटे की हालत गंभीर है। दोनों बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। लोगों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर बेहद खौफनाक नजारा था। बच्चों के साथ क्यों लगाई एक मां ने आग...



- घटना के वक्त सीमा नाम की महिला का पति चतरसिंह अहिरवार मजदूरी करने गया था।
- मृत महिला के भाई ने ससुराल वालों पर उसके पिता के फंड से 2 लाख रुपए मंगाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
- मूल रूप से सागर जिले की निवासी सीमा की शादी करीब 5 साल पहले खजूरिया गांव में चतरसिंह से हुई थी।
- सीमा का पिता प्रीतम सिंह रेलवे में नौकरी करता था। उसके रिटायरमेंट के बाद उसे 5 लाख रुपए मिले हैं।
- मृतका के भाई राजेश अहिरवार ने आरोप लगाया कि सीमा का पति, ससुर चुन्नी लाल और जेठानी गुलाब बाई उसकी बहन से 2 लाख रुपए लाने के लिए दबाव बना रहे थे।
- रुपए नहीं लाने की स्थिति में ससुराल वाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने आग लगा ली।
बुरी तरह जले हुए थे शव
- घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार इसरार खान, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह जादौन सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
- दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पठारी लाया गया। बुरी तरह जलने की वजह से शवों की हालत बेहद खराब थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें, किस तरह मां ने अपने मासूम बेटों के साथ खुद को लगाई आग...

No comments:

Post a Comment