इंदौर.दोहरा शतक मारने के बाद भी अधिक उत्साह नहीं दिखाने का कारण कोहली ने सीरीज जीतने के बाद बताया। उन्होंने कहा-मैं सीरीज के दो मैचों में लंबी पारी नहीं खेलने से निराश था। इसलिए इस मैच में अलग माइंडसेट से आया और 50 रन, 100 रन होने के बाद भी अधिक उत्साह नहीं दिखाया। मैंने इस पारी के लिए बैटिंग कोच संजय बांगर को धन्यवाद भी दिया।
पहले दो मैचों में लंबी पारी नहीं खेलने से निराश था : विराट कोहलीटीम इंडिया ने विराट की कप्तानी में लगातार चौथी सीरीज जीतीविराट बने इंडिया के 4th बेस्ट कैप्टन, इंडियन प्लेयर्स ने बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया
विराट ने कहा कि न्यूजीलैंड ने अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन भारत में क्रिकेट खेलना इतना आसान नहीं होता है। खासतौर से जब टीम इंडिया अपना बेस्ट क्रिकेट खेल रही हो। न्यूजीलैंड के पास अच्छे क्रिकेटर हैं।
कोशिश करता हूं, लोगों को खुशी दे संकू
स्टेडियम में हमेशा कोहली-कोहली गूंजने पर विराट ने कहा कि मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस करता हूं कि लोगों का इतना प्यार मिलता है। मैं जब भी बस से गुजरता हूं, तो कोशिश करता हूं बाहर खड़े लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन करूं। मेरे ऐसा करने से लोगों को खुशी मिलती है तो यह मेरे लिए बड़ी बात है।
सभी को जीत का श्रेय, खुद पर विश्वास
इस जीत का श्रेय सभी 11 खिलाड़ियों के साथ ही सपोर्ट स्टाफ को भी है। एक-दो खिलाड़ी जीत नहीं दिला सकते। हमने कभी पिच के बारे में बात नहीं की। कोलकाता में अलग विकेट था। हमारी टीम को खुद पर विश्वास है। हम हर विकेट पर अच्छा करना चाहते हैं।
अश्विन ने समझदारी से गेंदबाजी की
इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच की विराट ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा जिस पिच पर इतने सारे रन बन रहे हो तो वह विकेट स्पोर्टिंग ही कहा जाएगा। बल्लेबाजों के इस विकेट पर गेंदबाजों ने अपनी मेहनत और चतुराई से ही विकेट लिए। खासकर अश्विन ने इस विकेट पर बहुत ही समझदारी से गेंदबाजी की।
हमारे तेज बॉलरों ने हर जगह विकेट लिए
स्पिन ट्रैक पर विराट ने कहा- पिच कैसी भी हो, आपको गेंद करना होती है, गेंद स्पिन खुद नहीं होती है। वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड के इन्हीं बॉलरों ने विकेट लिए थे और यहां ऐसा नहीं हुआ। हमारे तेज बॉलरों ने हर जगह विकेट लिए हैं। शमी हमारे टॉप बॉलर हैं। पारी घोषित करने में देरी पर विराट ने कहा कि हम अपने बॉलर्स को पर्याप्त समय और स्कोर बोर्ड पर रन देना चाहते थे, ताकि वे अपने हिसाब से गेंद फेंक सकें। हमने कभी भी डिफेंसिव फील्डिंग नहीं लगाई, क्योंकि स्कोर अच्छा था।

No comments:
Post a Comment