लखीसराय. जिले के वीरुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह चार बजे चार दबंग मनचले युवकों ने एक दलित परिवार का घर का दरवाजा तोड़कर लडकी और बहू के साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया। घर में जब हल्ला हुआ तो दबंग युवकों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद अफरातफरी मच गई और सभी युवक भाग गए।
पीड़ित परिवार ने वीरुपुर थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांगी की है। वीरुपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

No comments:
Post a Comment