Monday, 10 October 2016

अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ के सपोर्ट में आगे आये अक्षय कुमार !!

बॉलीवुड में अक्षय कुमार और अजय देवगन की दोस्ती को कौन नहीं जानता है? दोनों लोगों ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी और कई फिल्मों में एक साथ स्क्रीन भी शेयर की। जहां पूरा बॉलीवुड शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की लड़ाई से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं वहीं अक्षय ने अपने दोस्त के साथ डट कर खड़े रहने की ठान ली है। अक्षय कुमार ने शिवाय का ट्रेलर देखकर तुरंत ही उसकी तारीफ नें एक ट्वीट करके अपनी पसंद लोगों के सामने जाहिर कर दी है।



हाल में ही अक्षय कुमार ने अजय देवगन की फिल्म शिवाय का ट्रेलर देखकर ट्वीट किया था कि, “अभी मैंने शिवाय का ट्रेलर देखा है, एक एक्शन हीरो के तौर पर मैं समझ सकता हूं कि इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की गई है।” जहां लगभग सभी लोग इस फिल्म के ट्रेलर को देख आश्चर्यचकित रह गये थे वहीं अक्षय ने इस बात को सब लोगों के सामने ट्वीट करके इश बात को बता दिया कि अजय ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है। आपको बता दें कि फिल्म शिवाय अजय देवगन की ड्रीम फिल्म है, जिसको बनाने के लिए उन्होंने काफी समय लिया है। फिल्म का डायरेक्शन भी अजय ने खुद ही किया है और फिल्म के हीरो भी वो खुद ही हैं।

No comments:

Post a Comment