रक्सौल (बिहार). बिहार के रक्सौल में दो बच्चे दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर तड़पते रहे और लोग वीडियो बनाते रहे। घटना के बाद घायल दोनों लड़कों के फ्रेंड्स भी मौके से भाग निकले। घटना में एक की मौके पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट है। जानिए कैसे हुआ एक्सीडेंट...
- घटना रविवार को काठमाण्डु-दिल्ली नेशनल हाइवे की है।
- घायल बिलकुल बेकार हो चुके अंगों से इशारा कर जिंदगी की भीख मांग रहे थे।
- उधर, मौके पर मौजूद लोग हेल्प की बजाए उनकी वीडियोग्राफी करने में व्यस्त दिखे।
- हद तो तब हो गई जब घंटों बाद पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इनकार कर दिया।
स्टंट के चक्कर में हुआ एक्सीडेंट
- जानकारी के अनुसार, गोलू और सुनील अपने अन्य दोस्तों के साथ बाइक से मंदिर जा रहे थे।
- गोलू और सुनील के बाइक के अलावा अन्य दो बाइक भी थी।
- सड़क पर बाइक स्टंट के चलते ये एक्सीडेंट हुआ। स्टंट में तीन बाइक भीड़ गए।
- इसके बाद गोलू और सुनील की बाइक एक ट्रक के नीचे आ गई। घटना में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।
- उधर, एक्सीडेंट के बाद दोनों के फ्रेंड्स बाइक के साथ मौके से फरार हो गए।
माता के दर्शन को जा रहे थे दोनों युवक
- जानकारी के मुताबिक, 18 साल को गोलू (मृतक) और 17 साल का सुनील पटेल बाइक से मनोकामना माता के दर्शन को जा रहे थे।
- इस दौरान काठमांडू-दिल्ली NH पर लक्ष्मीपुर मस्जिद के पास उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई।
- जबरदस्त टक्कर में गोलू की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे सुनील को नेशनल मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया।
- सुनील का पैर और एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है। सुनील लौकहा का रहने वाला बताया जा रहा है।
- उधर, घटना के बाद मृतक गोलू के घर मातम का माहौल है। उसके पिता कन्हैया प्रसाद स्थानीय एसबीआई बैंक कर्मी बताए जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment