Sunday, 2 October 2016

पाकिस्तान की तरफ से आए धमकी लिखे गुब्बारे, उर्दू में लिखा है- हम बदला लेंगे


नई दिल्ली: पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान हमले की धमकी दे रहा है। पंजाब के दीनानगर में पाकिस्तान से धमकी भरे गुब्बारे आये हैं। गुब्बारे के साथ धमकी भरे खत मिले, जिसमें लिखा है बदला लेंगे। ये गुब्बारे पंजाब के सीमावर्ती इलाकों समेत कई और जिलों में भी मिले हैं। इन गुब्बारों के साथ टेप के जरिये एक खत चिपकाया गया है। इन खतों में भारतीय महिलाओं और भारतीय सेना के बारे में अपशब्द लिखे गए हैं। उनमें कुछ खतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी गई है। ये सारे खत उर्दू भाषा में लिखे गए हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट में भी गुब्बारे मिले हैं।



दीनानगर के घेसल गांव में मिले गुब्बारे, गुब्बारे के साथ मिले खत उर्दू में लिखे गये हैं जिन पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से उर्दू में एक संदेश लिखा हुआ है। पुलिस को जो संदेश मिला, वह पीले रंग के बैलून पर चिपकाये गये कागज के एक टुकड़े पर अंकित है। संदेश में लिखा गया है, मोदी जी, अयूबी की तलवारें अभी हमारे पास हैं। इस्लाम जिंदाबाद। गौरतलब हो कि सलाउद्दीन अयूबी की तलवार को दुनिया की सबसे धारदार तलवार कहा जाता है जो चट्टान को भी काट सकता था।

No comments:

Post a Comment