Sunday, 2 October 2016

PM मोदी ने किया प्रवासी भारतीय केंद्र का उद्घाटन, दिया ये अच्छा संदेश


नई दिल्ली -: गांधी जयंती के मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आज रविवार को प्रवासी भारतीय केन्द्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रेन ड्रेन को ब्रेन गेन में बदला जा सकता है, दुनिया को देने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया के 150 देशों में प्रवासी भारतीय रहते हैं। कई देश ऐसे हैं जहां मिशन की शक्ति से कई गुनी शक्ति प्रवासी भारतीयों की है।

मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत की पहचान अप्रवासी के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारतीयों को लेकर जिज्ञासा बढ़ी है। हमें सिर्फ संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि शक्ति के तौर पर देखना चाहिए।

गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी प्रवासी भारतीय केन्द्र का उद्घाटन कर रहे हैं.. उन्होंने कहा कि गांधी भारत से बाहर गए थे, लेकिन देश की पुकार की वजह से वह भारत लौट आए. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत की थी और हम आज इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment