Friday, 14 October 2016

आपके हाथ में हैं ये रेखाएं तो होगा प्रेम विवाह

हाथ की रेखाएं भी बहुत कुछ कहती हैं जरूरत है तो बस समझने की। बहुत से लोग शादी के लिए परेशान होते हैं। बार-बार ज्‍योतिष के पास जाकर अपना हाथ दिखाते हैं जिससे वो जान सकें कि उनका विवाह कैसे कब होगा। क्‍या विवाह के बाद उनका जीवन साथी उन्‍हें प्‍यार करेगा या उनके जीवन में समस्‍यायें रहेंगी। विवाह के बाद संतान योग है या नहीं है। अगर संतान योग है तो कितनी संताने होंगी। आज हम आप को आप के विवाह, आप के जीवन स्‍वास्‍थ और संतान सुख के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्‍हें पढ़ने के बाद आप खुद भी समझ सकते हैं कैसा होगा आप का वैवाहिक जीवन।



'कबाब में हड्डी पोजिशन' शादी के बाद ऐसे ग्‍यारह कामसूत्र पोजिशन देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
शादी के बाद इन नौ बातों का रखें ख्‍याल तो नहीं बढ़ेगा वजन
दुनिया की सबसे लंबे समय तक टिकने वाली शादी टूटी
ये रेखा है तो मिलेगा प्‍यार करने वाला जीवन साथी
विवाह रेखा आड़ी और संतान रेखा खड़ी स्थिति में होती है। ये रेखाएं एक से अधिक भी हो सकती हैं। इनकी संख्‍या में प्रेम प्रसंग विवाह और संतान की संख्‍या भी मालूम हो सकती है। यदि किसी व्‍यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ जाए और हथेली की छोटी उंगली तक पहुंच जाए तो ऐसे व्‍यक्ति के विवाह में काफी दिक्‍कतें आती हैं। यदि किसी व्‍यक्ति के हाथ में विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी कम है तो ऐसे लोगों का विवाह कम उम्र में होने की संभावनाएं होती हैं। यदि विवाह रेखा को कोई रेखा या एक से ज्‍यादा रेखाएं काट रही हैं तो यह विवाह में देरी और बाधांओ का संकेत होता है।


विवाह के बाद मिलेगा संतान सुख
संतान रेखा से यह भी मालूम हो सकता है कि संतान के रूप में कितने पुत्र या पुत्रियां प्राप्‍त हो सकती हैं। इस रेखा का अध्‍यान बड़ी ही गहराई से करना चाहिए। ये रेखा बहुत ही बारीक होती है। विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी ही व्‍यक्ति की उम्र बताती है। इन दोनो रेखाओं के बीच जितनी अधिक दूरी होती है विवाह भी उतने ही समय के बाद होता है। यदि किसी व्‍यक्ति के हाथ में विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान है तो हस्‍त रेखा ज्‍योतषि के अनुसार ऐसे लोगों का जीवन उसके साथी के स्‍वास्‍थ के लिए अशुभ होता है। यदि विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल के समान चिन्‍ह दिखाई दे रहा है तो व्‍यक्ति अपने जीवन साथी से बहुत अधिक प्रभावित रहता है। जीवन साथी के लिए उसका प्रेम हद से अधिक होता है।


हाथ में अगर है ये रेखा तो होंगे दो विवाह
यदि किसी व्‍यक्ति की हथेली में विवाह रेखा लम्‍बी और सूर्य पर्वत तक जाने वाली है तो यह संपन्‍न और समृद्ध जीवन साथी का प्रतीक होता है। यदि बुद्ध पर्वत से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे तो व्‍यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा होता है।  विवाह रेखा अगर बीच में कटी हो तो यह विवाह टूटने का संकेत माना जाता है। इसके लिए हथेली के दूसरे चिन्‍हों पर भी एक बार विचार करना जरूरी है।  यदि विवाह रेखा के अंत में किसी सांप की जीभ के समान दो शाखाएं हों तो यह पति पत्‍नी के बीच वैचारिक मतभेद पैदा करती है। यदि पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखाएं हैं और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा तो ऐसे लोगों की पत्‍नी श्रेष्‍ठ और बहुत प्रेम करने वाली होती है।


ये रेखाएं बताती हैं प्रेम प्रसंग की संख्‍या
यदि किसी व्‍यक्ति की हथेली में विवाह रेखा के प्रारंभ में तिल है तो यह जीवन साथी के बुरे स्‍वास्‍थ की ओर इशारा करता है।  हथेली में एक से अधिक विवाह रेखाएं प्रेम प्रसंग की संख्‍या बताती हैं। ये रेखा यह भी बताती है कि आप का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। यदि विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिन्‍ह हो तो विवाह धोखे से होने की संभावनाएं रहती हैं। ये निशान जीवन साथी के खराब स्‍वास्‍थ की ओर इशारा करता है। यदि विवाह रेखा किसी वर्ग के समान चिन्‍ह दिखाई दे रहा है तो यह जीवन साथी के खराब स्‍वास्‍थ का संकेत देता है।

No comments:

Post a Comment