लंदन,पीटीआई : 2002 के गुजरात दंगे के आरोपी समीर विनुभाई पटेल को कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। ब्रिटिश गृह विभाग ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। पटेल को स्कॉटलैंड यार्ड ने पिछले अगस्त में पश्चिमी लंदन में गिरफ्तार किया था। भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस पर उसे गिरफ्तार किया गया था।
ब्रिटिश गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 22 सितंबर को गृह सचिव अंबर रड ने उसके प्रत्यर्पण आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया। अब दोनों देशों के अधिकारी उसके आत्मसर्पण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
गुजरात पुलिस के अनुसार, आनंद जिले में हुए दंगे के सिलसिले में वह वांछित है। कुछ साल पहले अदालत से जमानत मिलने के बाद वह ब्रिटेन फरार हो गया था। समझा जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत में अधिकारियों का एक दल उसे ले जाने के लिए लंदन आएगा।

No comments:
Post a Comment