Monday, 3 October 2016

अभी तक की बड़ी खबरें


जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना कैंप पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले में दो आतंकी ढेर हो गए. पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया गया. सीमा पार से बीएसएफ चकरी पोस्ट पर फायरिंग हुई. एक साथ पढ़िए सभी बड़ी खबरें.



1: J-K: बारामूला में सेना के कैंप पर हमला, 2 दहशतगर्द ढेर-1 जवान शहीद, 1 जख्मी आतंकी झेलम नदी में कूदा 
PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के चार दिन बाद जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना कैंप पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले में दो आतंकी ढेर हो गए. आतंकियों से मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि बीएसएफ का एक जवान जख्मी है. वहीं जानकारी के मुताबिक दो आतंकियों के एक कमरे में छिपे होने की खबर है, जिसे सेना ने घेर लिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुठभेड़ में घायल एक आतंकी झेलम नदी में कूदकर भाग गया.
2: पाकिस्तानी NSA जंजुआ ने डोभाल को किया फोन, कहा- दोनों देश कम करें टेंशन 
पाक अधि‍कृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइल से बौखलाया पाकिस्तान अब एलओसी पर तनाव कम करने की बात कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नासिर जंजुआ ने रविवार को अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से फोन पर बात की. डोभाल और जंजुआ के बीच दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई.

3: J-K: आतंकियों ने दो ग्रुप में किया हमला, जानिए कैसे हमारे जवानों ने बारामूला को उरी नहीं बनने दिया 
पाक अधिकृत कश्मीर में भारत के सर्जिकल स्ट्राइल के बाद आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में बीती रात 46 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला बोल दिया. रात करीब साढ़े दस बजे आतंकियों ने एके-47 और ग्रेनेड से हमला किया. अंधाधुंध फायरिंग करते हुए आतंकी सेना के कैंप के अंदर घुसने की फिराक में थे, लेकिन सतर्क सुरक्षाबलों ने फौरन जवाबी कार्रवाई की.

4:  'सफाईगीरी16' मुहिम को PM मोदी ने सराहा, वेंकैया और ऐश्वर्या राय ने दिए अवॉर्ड्स 
स्वच्छता को लेकर इंडिया टुडे ग्रुप के 'सफाईगीरी अवॉर्ड्स' कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी. पीएम ने कहा कि 'सफाईगीरी16' में बहुत उत्साह देखा. पीएम ने इस प्रयास के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं.

5: पंजाब: PAK ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर तोड़ा सीजफायर, चकरी पोस्ट पर की फायरिंग, भारत ने भी दिया करारा जवाब 
पीओके (Pok) में भारतीय सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. सीमा पार से भारत पर हमले की साजिश रची जा रही है. पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया गया. सीमा पार से बीएसएफ चकरी पोस्ट पर फायरिंग हुई.

No comments:

Post a Comment