Monday, 3 October 2016

गया में मॉर्निग वॉक पर निकले थानेेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाया है. गया के कोठी थानाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी को सोमवार सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सुबह सात की बजे है.
अज्ञात अपराधियों ने कलीमुद्दीन अंसारी को थाने से 500 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी. कलीमुद्दीन मॉर्निग वॉक पर निकले थे तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. गया के सिटी एसपी अवकाश कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक तीन बाइक सवार 6 अपराधियों ने उन्हें गोली मारी और उसके फिर फरार हो गए. अपराधियों के नक्सलियों होने की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो रही है.
पड़ताल करती पुलिस
डीआईजी सौरव कुमार, एसएसपी गरिमा मल्लिक, सिटी एसपी अवकाश कुमार मौके के लिए रवाना हो गए हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी पटना के फतूहा में एएसआई आर आर चौधरी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
इस साल पुलिस पर हमले
8 जनवरी 2016- हाजीपुर के एएसआई आशोक कुमार यादव की हत्या
16 मार्च 2016 - नालंदा में रिटार्यड एएसआई भुनेश्वर सिंह को गोली मारकर पिस्टल छीना
18 अप्रैल 2016- बाढ़ में दारोगा सुरेश ठाकुर की गोली मारकर हत्या
24 सितंबर 2016 - फतुहां में एएसआई आर आर चौधरी की हत्या
3 अक्टूबर 2016 - गया के कोठी थानाप्रभारी कलीमुद्दीन अंसारी की गोली मारकर हत्या

No comments:

Post a Comment