Tuesday, 4 October 2016

बड़कागांव पुलिस फायरिंग में चार किसानों की मौत पर लालू यादव ने खोला मोर्चा

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस फायरिंग में चार ग्रामीणों की मौत पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला हैं. उन्होंने इस कांड को पश्चिम बंगाल के सिंगूर की तरह दमनकारी बताया है. कल शाम उन्होंने ट्वीट पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला जिसमें उन्होंने लिखा कि झारखंड की पूंजीपति भाजपाई सरकार किसानों की जमीन के साथ जान भी ले रही है. वहीं इसको लेकर वह घटना की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग किया.

लालू ने ट्वीट कर कहा “पूंजीपति भाजपाई सरकार किसानों की जमीन भी ले रही है और जान भी. ये गरीब, आदिवासी और वंचित लोगों पर अकारण गोलीबारी कर उन्हें मार रहे हैं. “झारखंड की दमनकारी, पूंजीपति एवं तानाशाही भाजपाई सरकार ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अनेक निहत्थे किसानों को मौत के घाट उतार दिया”.
झारखंड सरकार को निर्दोष ग्रामीणों की हत्या का दोषी बताते हुए लालू ने कहा कि गांधी जयंती से एक दिन पहले शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर गोलियां चलवाने वाली राज्य सरकार के दिन अब पूरे हो गए हैं|

No comments:

Post a Comment