Saturday, 1 October 2016

भारत और पाकिस्तान की दोस्ती खत्म, पीएम मोदी ने लिया ये बड़ा फैसला

दिल्ली। अब न कोई पाकिस्तानी भारत आएगा और न यहां से कोई पाकिस्तान जाएगा। केन्द्र की मोदी सरकार ने बेहद सख्‍त फैसला लिया है। इसकी खबर खुद पाकिस्तान के अखबारों ने दी है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक अब भारत और पाकिस्तान के बीच आवाजाही का एक अहम रास्ता बंद कर दिया गया है। अखबार के मुताबिक भारत सरकार ने दोस्ती बस बंद कर दी है।



भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली यह दोस्ती बस लाहौर से अमृतसर तक जाती थी। उरी हमले के बाद से इस बस सेवा को झटका लगा था। इससे सफर करने वाली की गिनती बेहद कम हो गई थी। हालांकि पाकिस्तान के कुछ लोग इलाज के लिए भारत आते रहते थे। लेकिन बीते शुक्रवार से बस न चलने के कारण यह सुविधा भी बंद हो गई।

दोस्ती बस अमृतसर से लाहौर के बीच मंगलवार और शुक्रवार को चलती थी। शुक्रवार को यह बस लाहौर तक गई थी। उसके बाद से इस सुविधा पर रोक लगा दी गई है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारत की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि यहां बताया जा रहा है कि सुरक्षा और पाकिस्तान से बिगड़ते रिश्‍तों के मद्देनजर यह सुविधा रोकी गई है।

पांच दिन पहले भारत की ओर से पाकिस्तान को समझौता एक्सप्रेस भी बंद करने की बात कही गई थी। हालांकि फिलहाल यह कदम नहीं उठाया गया है। भारत में दिल्ली से पाकिस्तान के लाहौर तक के लिए भी एक बस सेवा है। इसे फरवरी में ही बंद कर दिया गया था। हालांकि यह बस सेवा हरियाणा में हुए जाट आंदोलन के कारण बंद की गई थी।

No comments:

Post a Comment