Saturday, 1 October 2016

राज ठाकरे बोले- सलमान को PAK ऑर्टिस्ट से इतना प्यार तो वहीं क्यों नहीं चले जाते



मुंबई: पाकिस्तानी कलाकारों का सपोर्ट करने वाले अभिनेता सलमान खान पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे भड़क गए हैं। राज ने सलमान पर हमलावर होते हुए कहा, उन्हें चिंता सिर्फ इस बात की है कि उनकी फिल्म पाकिस्तान में अच्छा कारोबार करे। अगर उन्हें इतनी ही दिक्कत है तो वे देश छोड़कर पाकिस्तान जा सकते हैं। आपको बता दें कि, MNS ने उड़ी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों से देश छोड़ने को कहा था। और क्या कहा राज ठाकरे ने...



- MNS प्रेसिडेंट ने शनिवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, "सलमान खान को यदि पाकिस्तानी कलाकारों से इतना ज्यादा प्रेम है, तो वे वहां जाकर फिल्म बनायें और वहीं रिलीज करें।"

- "पाकिस्तान के प्रति प्रेम व हमदर्दी दिखाने वाले कलाकारों और निर्माताओं की फिल्मों का बहिष्कार करना चाहिए। तभी ये लोग सुधरेंगे।"

- उन्होंने सलमान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा, 'सलमान खान की ट्यूबलाइट कब जलेगी कुछ कहा नहीं जा सकता। मुझे उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार उन्होंने शायद रात के वक्त बयान नहीं दिया होगा।'

- राज ठाकरे ने कहा, 'सलमान खान को फिल्मों में जो गोलियां लगती हैं, वह नकली होती हैं। जिसकी वजह से वह गोली लगने के बाद भी खड़ा हो जाता है। लेकिन सीमा पर जवान जो गोलियां खाते हैं, वह फिल्मी नहीं होतीं। वह असली होती हैं।'

- आपको बता दें कि उड़ी हमले के बाद MNS ने भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने को कहा था।

पाक कलाकार जासूस नहीं होंगे किसको पता

- राज ठाकरे ने सवाल किया, 'हमारे देश की जनसंख्या 120 करोड़ है। इस देश में कलाकार नहीं मिलते हैं क्या जो पाकिस्तानी कलाकारों को काम दिया जाता है?'

- उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तानी कलाकार आतंकवादी नहीं हों, परंतु वे जासूस नहीं होंगे यह बात किसको पता?"

- "आईपीएल में जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं लेने का निर्णय लिया गया, तब किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने कोई ऐतराज नहीं जताया। लेकिन यहां पाकिस्तानी कलाकारों को काम नहीं करने देने के मसले पर फिल्मी दुनिया के सभी लोग चिल्ला रहे हैं।"

क्या कहा था सलमान ने?

- शुक्रवार को एक प्रोग्राम के दौरान सलमान से पूछा गया कि क्या पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगना चाहिए?

- इस पर सलमान ने कहा- इन्हें सरकार ने ही परमिट और वीजा जारी किए हैं। ये लोग तो कलाकार हैं, कोई टेररिस्ट्स नहीं।
- इसके बाद सलमान से पीओके में भारतीय कमांडो द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछा गया। इस पर सलमान ने कहा, 'टेररिस्ट्स थे ना, प्रॉपर एक्शन था।

No comments:

Post a Comment