अलवर। जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र के जटगांवड़ा में बीते 26 सितंबर को पेड़ से लटकते मिले टेंट व्यापारी नरेंद्र उर्फ गोलिया यादव के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है प्रेम संबंधों के चलते टेंट व्यापारी की हत्या की गई थी और उसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया था।
थानाध्यक्ष हितेश शर्मा ने बताया कि जटगांवड़ा निवासी नरेंद्र यादव 26 सितंबर को अपनी पत्नी एवं बच्चों को लेने के लिए ससुराल कोहराना गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि नरेंद्र का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। जिसके कारण वह पिछले चार महीने से अपने मायके में रह रही थी। साले विक्रम से फोन पर बातचीत के बाद नरेंद्र अपनी पत्नी बच्चों को लेने के लिए ससुराल चला गया था। जहां रात में नरेंद्र की उसकी पत्नी सुमन देवी उसके प्रेमी जटगांवड़ा निवासी राजू उर्फ राजेंद्र ने गले में रस्सी डालकर हत्या कर दी।
आत्महत्या साबित करने के लिए पेड़ से लटकाया शव
थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए राजू और सुमन ने मकान के पीछे के पेड़ पर शव को लटका दिया। इसके बाद राजू उर्फ राजेंद्र मौके से भाग गया। मामले में मृतक के भाई प्रकाश चंद ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
12 साल से चल रहा था प्रेम संबंध
थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। हत्या के पीछे अवैध प्रेम संबंधों का कारण सामने आया। उन्होंने बताया कि जटगांवड़ा निवासी राजू उर्फ राजेंद्र के सुमन देवी से प्रेम संबंध 10-12 साल से थे और दोनों शादी करने का प्लान भी बना रहे थे, लेकिन नरेंद्र उनके संबंधों में बाधक बन रहा था। जिसके कारण सुमन देवी 10 साल की बेटी शिवानी 8 साल के बेटे अंकित के साथ अधिकतर समय पीहर में रहती थी।
प्रेम संबंधों के बारे में पति को थी जानकारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि वारदात से पहले सुमन ने प्रेमी राजू को पहले से ही बुला लिया था। नरेंद्र के पहुंचने पर दोनों ने मिलकर रात को रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि टेंट व्यापारी नरेंद्र को पत्नी सुमन देवी राजू के प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी थी। जिससे पति-पत्नी में पारिवारिक झगड़े होते रहते थे। पड़ोसी होने के कारण राजू बीच-बचाव करने में सुमन का पक्ष रखता था।

No comments:
Post a Comment