Wednesday, 5 October 2016

अमेरिका से भी ताकतवर दोस्त आया मोदी के साथ, पाकिस्तान की हालत हुई खराब…

नई दिल्ली। हर साल गणतंत्र दिवस पर कोई न कोई भारत का मेहमान बनता है। कभी ओबामा तो कभी पुतिन। साल 2017 में होने वाले गणतंत्र दिवस के लिए भी ऐलान हो गया है। इस साल गणतंत्र दिवस पर भारत के अति‍थि एक ऐसे शख्‍स होंगे, जिनका शान-ओ-शौकत अमेरिका को भी पछाड़ देती है। ये जितना अल्लाह को मानते हैं, उतनी ही इज्जत राम और सीता को देते हैं। इन्हें पाकिस्तान से वो लगाव नहीं, जो भारत से है। ये शख्‍स अबु धाबी (यूएई) के प्रिंस मोहम्‍मद बिन जायद अल नहयान हैं।


गणतंत्र दिवस पर अबु धाबी के प्रिंस होंगे खास मेहमान

प्रिंस नहयान बीते फरवरी में भारत आए थे। इस दौरान दिल्ली में हवाई अड्डे पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल से इतर जाकर अपने इस खास दोस्त की अगवानी की थी। तभी से माना जा रहा था कि इस दोस्ती की असर भी जल्द देखने को मिलेगा। वहीं, पिछले साल अगस्त में पीएम नरेंद्र मोदी ने यूएई का दौरा किया था। यह 34 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा था और नाहयान ने अबू धाबी हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की थी। दोनों की इस दोस्ती को देखकर दुनिया चकित रह गई थी।

No comments:

Post a Comment