Thursday, 13 October 2016

पांच लाख के लिए महिला की गला घोंट कर हत्या, तीन साल पहले हुई थी शादी

फुलवारीशरीफ.दहेज में पांच लाख रुपए के लिए पति और ससुराल वालों ने महिला को गला दबा कर मार दिया। घटना फुलवारीशरीफ थाने की फुलिया टोली में हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद पति समेत ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने घटना के बारे में महिला के मायके वालों को सूचना दी। शादी के बाद से ही मारपीट का आरोप...



- मायके वाले पहुंचे आैर फुलवारीशरीफ थाने में उसके पति रंजीत कुमार राय, ससुर विष्णु दयाल, सास दुलरिया देवी, देवर आकाश कुमार आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
- थानेदार अब्दुल गफ्फार ने बताया कि विवाहिता को गला दबाकर मार डाला गया है। मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल के आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है।
- अरविंद ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे फुलिया टोला गांव के ही किसी गामीण ने कॉल कर बताया कि पिंकी की लाश बरामदे में पड़ी है।
- इसके बाद परिजन रोते-बिलखते फुलिया टोला पहुंचे। बच्चा को मां के शव के पास रोता देख लोगों की अांखें नम हो गईं।
शादी के बाद से करते थे प्रताड़ित

- दानापुर के सुल्तानपुर की पिंकी की शादी मई, 2013 में फुलिया टोली निवासी रंजीत से हुई थी। पिंकी को एक बेटा है।
- पिंकी के मामा अरविंद के अनुसार, शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा।
- पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। रकम नहीं देने पर मारपीट व प्रताड़ित करने लगे।
- पिंकी की पिटाई की जाने लगी। इस तनाव में पिंकी ने एक बेटे को जन्म दिया।
- मायके वालों ने सोचा कि बेटे के जन्म के बाद ससुराल वालों का मन बदल जाएगा। पर उसके साथ मारपीट होती रही।

No comments:

Post a Comment