अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। कुछ नियमों में बदलाव हुआ है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।
New Delhi, : हमने आपको बताया था कि 1 अक्टूबर से रेलवे समेत, पोस्ट ऑफिस और इंश्योरेंस जैसे नियमों में बदलाव होने जा रहा है। लेकिन यहां ये भी जानना जरूरी है कि इसका असर सीधे सीधे आपकी जेब पर पड़ने वाला है। नियमों में ये बदलाव करने का सरकार का सीधा मकसद ये है कि रेलवे की हालत को सुधारा जाए और भारत के रेलवे सेक्टर को दुनिया के बाकी रेलवे सेक्टर्स से ज्यादा मजबूत किया जाए। दरअसल 1 अक्टूबर से इन सभी रूल्स में बदलाव हुआ है। ये नियम वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किये गए हैं। इसके अलावा स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर भी 1 अक्टूबर से दिसंबर 2016 तक के लिए ब्याज दरें तय कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि इसका असर पीपीएफ, एनएससी, पोस्ट ऑफिस की आरडी, सुकन्या समृद्धि स्कीम पर भी होगा।
रेलवे बजट को पेश करने के दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा था कि 1 अक्टूबर से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर सुविधा रेलगाड़ियों का यातायात शुरू किया जाएगा। इसके अलावा स्पीड बढ़ाने से 74 ट्रेनें सुपरफास्ट हो जाएंगी। आपको बता दें कि कुल मिलाकर 74 ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया गया है और इन ट्रेनों को सुपरफास्ट कर दिया गया है। इसके अलावा देसभर की 350 ऐसी ट्रेनें हैं जिनकी स्पीड बढ़ाई गई है। ये सब इसलिए किया गया है कि रेल यात्री कम वक्त में अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। लेकिन यहां ये भी ध्यान रखें कि अगर आपको कनफर्म टिकट नहीं मिलता है तो आप ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे। रेलवे में लगातार बढ़ रहे घाटे को देखते हुए सरकार की तरफ से ये कदम उठाया गया है।
सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने से रेलयात्रियों का सफर कम वक्त में पूरा होगा। इसके अलावा तत्काल टिकटों के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अगर आप तत्काल टिकट कैंसिल करते हैं तो आपकी 50 फीसदी रकम को वापस कर लिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप एसी कंपार्टमेंट में सफर करना चाहते हैं और तत्काल टिकट लेने की सोच रहे हैं तो ये बुकिंग सुबह 10 बजे से 11 बजे तक के लिए होगी। यानी एक घंटे के भीतर आपको अपना तत्काल टिकट बुक कराना होगा। इसके अलावा अगर आप स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट बुक कर रहे हैं तो इसका वक्त सुबह 11 बजे से लेकर 12 तक के बीच तय किया गया है। यानी पहले 1 घंटे में एसी के लिए और दूसरे एक घंटे में स्लीपर के लिए तत्काल टिकट बुक होगा।
इसके अलावा सरकारा की तरफ से ये भी गाइड लाइंस जारी की गई हैं कि राजधानी और शताब्दी जैसे ट्रेनों में अब पेपरलेस टिकटिंग शुरु होगी। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि इन ट्रेनों के लिए अब आपको कागज के टिकट नहीं लेने पड़ेंगे। ये टिकट आपको आपके मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके अलावा कुछ नियम और भी हैं और इन्हें जानना भी आपके लिए जरूरी है। अब सुविधा ट्रेनों में टिकट वापसी पर 50 फीसदी कटौती की जाएगी। यानी अगर आप टिकट वापस कराते हैं तो आपको इसके एवज में इसका 50 फीसदी किराया वापस किया जाएगा। इसी तरह एसी-2 के टिकट पर 100 रुपये, एसी-3 के टिकट पर पर 90 रुपये और स्लीपर के टिकट पर 60 रुपये प्रति यात्री कटेंगे। वहीं खास बात ये है कि रेलवे ने पहली बार अपने नये वाले टाइम टेबल में त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम की ट्रेनों को भी शामिल किया है।

No comments:
Post a Comment