कानपूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में दावा किया था कि ब्लैक मनी वापस जरुर लाया जायेगा। जिसको लेकर केंद्र सरकार के द्वारा ब्लैक मनी वापस लाने की मुहीम भी चलायी गयी है। केंद्र सरकार की यह मुहिम रंग लाने लगी है। बता दें कि शुक्रवार ब्लैक मनी सरेंडर करने का आखिरी दिन था।
जिसके बाद देश के कई हिस्सों में कई लोगों ने अपनी काली कमाई का ब्यौरा आयकर विभाग को दे दिया। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि एक ऐसा भी शहर है जहां से अकेले 3000 करोड़ रूपये की ब्लैक मनी सरेंडर की गयी है।
ब्लैक मनी वापस लाने की मुहीम लायी रंग
आप ये सुनकर हैरान हो जायेंगे कि यूपी और उत्तराखंड से करीब 6000 से भी अधिक की ब्लैक मनी सरेंडर की गयी है। जिसमे कानपुर परिक्षेत्र से 3000 करोड़ रूपये शामिल है। इसे इनकम डिक्लेरेशन स्कीम (आईडीएस) के तहत सरेंडर किया गया है। वहीँ आयकर विभाग ने काली कमाई सरेंडर करने वालों के नाम फिलहाल अभी जारी नहीं किए हैं।
अधिकारीयों का कहना है कि आखिरी दिन शुक्रवार की रात तक कानपुर से करीब तीन हजार कराेड़ रूपये सरेंडर किए गए हैं। सरकार ने अभी तक स्वेच्छा से अपनी काली कमाई का ब्यौरा देने को कहा था। दूसरे विभागों से आउट सोर्सिंग की भी तैयारी चल रही है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इनकम डिक्लेरेशन स्कीम में हिस्सा लेने वालों की सूची तैयार कर उन्हें अलग किया जाएगा।
इसके बाद योजना का लाभ नहीं लेने वाले हर वर्ग के लोगों की टॉप-25 लिस्ट बनेगी। इसमें कारोबारी, प्रोफेशनल, नौकरी पेशा वाले, बिल्डर और राजनेता शामिल होंगे। यह अभियान किसी समय सीमा में नहीं बंधा।

No comments:
Post a Comment