नई दिल्ली.आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर संदिग्ध रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक होने के बाद फिलहाल हालात काबू में है। अफसरों ने कहा कि नेशनल डिजास्टर मैंनेजमेंट अथॉरिटी ने जांच के बाद यहां किसी तरह के खतरे से इनकार किया है। कार्गो एरिया में लीक हुआ पदार्थ कम रेडियोएक्टिव है, जो कैंसर मरीजों की थैरिपी में इस्तेमाल होता है।रेडियोएक्टिव पदार्थ वाले मेडिकल इक्विपमेंट एयर फ्रांस के जरिए पेरिस से मंगाए गए थे। जांच के लिए भेजा गया सैंपल...
- एटॉमिक एनर्जी रेग्युलेटरी बोर्ड (AERB) के अफसरों ने बताया कि ये पदार्थ एक बॉक्स में से लीक हुआ। इसके रेडियोएक्टिव होने का शक है, फिलहाल सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
- चीफ फायर अफसर अतुल गर्ग ने कहा- "सुबह करीब 11 बजे रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक होने की खबर मिली। यह इक्विपमेंट एयर फ्रांस से आया था, जिसे कार्गो एरिया में रखा गया था।''
- ''खबर मिलते ही NDMA और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। एहतियातन इलाके को खाली कराया, 7 फायर टेंडर मौके पर थीं।"
- "हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन्स की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है।''
सोडियम मोलिबडेट है लीक हुआ पदार्थ
- डीसीपी एयरपोर्ट दिनेश गुप्ता ने बताया कि जिस पदार्थ के लीक होने की सूचना मिली थी, वह सोडियम मोलिबडेट है। जो पेरिस से एयर फ्रांस-226 के जरिए आईजीआई पहुंचा था। ओखला की एक कंपनी ने मेडिकल यूज के लिए इसके 6 बॉक्स मंगाए थे।
- सिक्युरिटी अफसरों का कहना है कि लीक के बाद इलाके की रेडियोएक्टिविटी जांच की गई। हालांकि इसका लेवल स्टैंडर्ड से ज्यादा नहीं है। कार्गो एरिया आईजीआई के टर्मिनल 3 के पैसेंजर एरिया से करीब 2 km दूर है।

No comments:
Post a Comment