नासिक. नासिक में पांच साल की लड़की से रेप की कोशिश के बाद रविवार को तनाव का माहौल रहा। लोगों ने पुलिस की तीन और चार प्राइवेट गाड़ियों में आग लगा दी। आरोपी नाबालिग है, उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति की अपील की है।क्या है मामला..
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, त्र्यंम्बकेश्वर के नजदीक तालेगांव में शनिवार रात बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी पास में रहने वाले 16 साल के लड़के ने उसे सुनसान जगह ले जाकर रेप की कोशिश की।
- बच्ची की आवाज सुनकर, लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। इसके बाद भीड़ ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के घर में आग लगा दी।
- पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इसके बावजूद शनिवार रात से शुरू हुई हिंसा रविवार को भी जारी रही।
- रविवार को यहां गुस्साए लोगों ने रास्ता रोको आंदोलन किया। इसकी वजह से दो हाईवे पर कई घंटे ट्रेफिक जाम रहा।
सीएम ने की शांति की अपील
- देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है।
- फडणवीस ने कहा, “सरकार और पुलिस दोनों पूरी ज़िम्मेदारी से काम कर रहे हैं, मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर दोषी को सजा दी जाएगी।
- डीसीपी विजय पाटिल ने कहा, “पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वो सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें।”
- महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वो इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे।

No comments:
Post a Comment