बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जब भी अपनी बातों की वजह से विवादों में फंसते हैं तो कोई सलमान का साथ दे या ना दे पर सलमान के पिता सलीम खान ज़रूर सलमान की मदद के लिए दौड़ कर आ जाते हैं। अब पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करने की वजह से एक बार फिर सलमान की आलोचना हो रही है। ऐसे में एक बार फिर सलीम खान अपने बेटे के समर्थन में आगे आए हैं।
सलीम खान ने उस खास अंग्रेजी न्यूज़ चैनल को आड़े हाथों लेते हुए फिल्ममेकर करण जौहर, महेश भट्ट और सलमान खान का समर्थन किया है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक के बाद एक चार ट्वीट करते हुए तमाम आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

No comments:
Post a Comment