Thursday, 6 October 2016

दुर्घटना में कार बनी एक व्यक्ति की चिता, मौत, दूसरा घायल

जिला चंबा में एक दुर्घटना में कार एक व्यक्ति के लिए चिता बन गई। जबकि एक व्यक्ति हादसे में घायल हुआ है। हादसा चंबा के सुंडला-बिहाली मार्ग पर पेश आया। यहां एक गाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। जबकि अन्य व्यक्ति छिटक कर गिरने से घायल हो गया।



हादसा मंगलवार देर रात 11 बजे के आसपास का है। हादसे में मृत्तक की पहचान विजय कुमार पुत्र डेंजू राम निवासी गांव रजेरा के रूप में हुई। जबकि घायल ज्ञानी पुत्र कर्मो निवासी गांव रजेरा का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में चल रहा हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुट गई हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ हैं कि गाड़ी में दुर्घटना के तुरंत बाद आग लग गई। इसके चलते विजय कुमार की मौत हो गई।

एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की हैं। पुलिस हादसे के पीछे रहे कारणों की तलाश कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment