Thursday, 6 October 2016

पीएम मोदी से डरे केजरीवाल और सिसोदिया, कहा- नहीं मांगे सबूत…

 सर्जिकल स्‍ट्राइक का सबूत मांगने पर दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बहुत छीछालेदर हुई थी। इसके बाद डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मोर्चा संभाला और उल्‍टे बीजेपी पर आरोप जड़ दिया। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान में वह शब्द जोड़े, जो उन्होंने नियंत्रण रेखा के पार सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर कभी बोले ही नहीं।



सर्जिकल स्‍ट्राइक का सबूत मांगना पड़ा भारी

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एक वीडियो संदेश का हवाला देते हुए सिसोदिया ने गोवा में कहा कि आप संयोजक ने कभी ‘सबूत’शब्द नहीं बोला, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अभियान की प्रमाणिकता को लेकर पाकिस्तान द्वारा उठाए सवाल को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए कहा था।

जारी किया गया था एक वीडियो

केजरीवाल ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए प्रधानमंत्री को सलाम करते हुए उनसे पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बेनकाब करने का आग्रह किया था।

सर्जिकल स्‍ट्राइक को लेकर हो रही है राजनीति

हालांकि बीजेपी ने कल कहा कि उनका बयान सैन्य कार्रवाई के संबंध में साक्ष्य मांगने जैसा है। वहीं आप ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि विरोधी दल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।

सिसोदिया का बयान

सिसोदिया ने कहा कि हम लोगों ने सिर्फ यह मांग की है कि प्रधानमंत्री को लक्षित हमलों की प्रमाणिकता को लेकर पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार का माकूल जवाब देना चाहिए। बीजेपी और मीडिया ने ‘सबूत’ शब्द जोड़ा है, जो फुटेज में नहीं है।

No comments:

Post a Comment