Tuesday, 11 October 2016

मेला घुमने आई नाबालिग लड़की को युवकों ने अगवा करने का किया प्रयास

पटना. सारण जिले के मकेर में मेला घुमने आई एक नाबालिग लड़की को मनचले युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। लड़की ने जब हल्ला किया तो बोलेरो सवार सभी मनचले युवक भागने लगे। इस दौरान बोलेरो पलट गई। बोलेरो को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी मनचले युवक मेले से लड़की को अगवा करने के लिए उसका पीछा कर रहे थे। लड़की के हल्ला मचाने पर लोग जुट गए और मनचले युवकों को खदेड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment