पटना.गांधी मैदान में रावण दहन से पहले सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया। सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों और कमिटी के सदस्यों को कहा कि सभी काम तय समय पर कर ले। सीएम खुद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ मुख्य सचिव, पटना एसएसपी, डीएम और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि 3 अक्टूबर 2014 को इसी मैदान में रावण दहन के बाद भगदड़ मच गई थी, जिसमें 33 लोग मारे गए थे। इस तरह के हादसे फिर से न हो इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए हैं। गांधी मैदान के चारों तरह सीसीटीवी लगाया गया है।

No comments:
Post a Comment