Wednesday, 19 October 2016

अपहरण के बाद अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, जानें क्यों

पटना. बाइकर्सगैंग एक बार फिर आपस में भिड़ गए। किंग्स ऑफ पटना गैंग के सदस्यों ने रूमर्स गिरोह के सदस्य सुलेमान की पुनाईचक में जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के आने पर वे सुलेमान को लेकर रेलवे ट्रैक पर ही अपनी गाड़ी दौड़ा दी। अपराधियों ने इस घटना को एसके पुरी थाने से महज दो कदम की दूरी पर अंजाम दिया। रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई गाड़ी...



अपराधियों ने एकबार फिर सरेशाम राजधानी में उत्पात मचाया। इस बार अपराधियों ने अपनी ये हिमाकत एसकेपुरी थाने से कुछ ही दूरी पर दिखाई। किंग्स ऑफ पटना गैंग के सदस्यों ने दूसरे बाइकर्स गैंग के सदस्य सुलेमान की बीच सड़क पर पिटाई करने लगे। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर वे सुलेमान को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे।
इसी बीच पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के कारण वे सुलेमान को उसकी ही गाड़ी में बैठाकर उसकी स्विफ्ट कार को रेलवे ट्रैक पर ही दौड़ा दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछ भी किया। इसी बीच संयोगवश गाड़ी भी रेलवे ट्रैक पर फंस गई। फिर अपराधियों ने सुलेमान को छोड़कर फरार हो गए। सुलेमान ने पुलिस को बताया कि कुल चार लोग उसे पीट रहे थे। एसकेपुरी थानाध्यक्ष ने कहा कि सुलेमान का अपहरण कर शहर में दहशत फैलाना के लिए अपराधी कर रहे थे।
किंग्स ऑफ पटना का नाम आया सामने
पुलिस सूत्रों की मानें तो यह रूमर्स और किंग्स ऑफ पटना के सदस्यों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई थी। सुलेमान और उसका भाई इमरान रुमर्स गिरोह का सदस्य बताया जाता है। हालांकि अभी सुलेमान ने पुलिस को कुछ नहीं बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना में रूमर्स के कौन-कौन सदस्य था अभी इसका पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष ने कहा कि यह आपसी वर्चस्व का नतीजा है। अभी पूछताछ चल रही है। किंग्स ऑफ पटना के सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment