Wednesday, 19 October 2016

इंडियन क्रिकेट टीम में कौन करता है सबसे अच्छा डांस, ब्रावो ने दिया चैलेंज

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अब ग्राउंड से बाहर भी अपना दम दिखाना होगा। विराट को अब 'नाच' कर दिखाना होगा। असल में वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने उन्हें डांस के लिए चैलेंज किया है। ब्रावो हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ सीक्रेट डेट कर सुर्खियों में थे और अब उन्होंने विराट को चैलेंज कर फिर सनसनी मचा दी है। जानें क्यों ब्रावो ने किया विराट को चैलेंज...



- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रावो झलक दिखला जा-9 में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रहे हैं।
- जब उनसे पूछा गया कि वे किस इंडियन क्रिकेटर को डांस के लिए चैलेंज करना चाहेंगे, तो उन्होंने विराट का नाम लिया।
- ब्रावो ने कहा, ' बुहत कम लोग जानते हैं कि विराट एक बहुत अच्छे डांसर हैं'।
- वे मेरे एक डांस वीडियो में भी डांस कर चुके हैं। वे बहुत ही नेच्युरल और कूल हैं।
- मुझे लगता है कि पूरी इंडियन टीम में उनसे बेहतर डांस कोई नहीं करता इसलिए उन्हें चैलेंज करना चाहता हूं।
- उनके अलावा रवींद्र जडेजा में अच्छा डांस करते हैं।

No comments:

Post a Comment