Thursday, 6 October 2016

ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर बड़ा खुलासा, रोमांटिक सीन करने के लिए उन्होंने खुद कहा था।


मुंबई: बच्चन परिवार कि बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर की जल्द फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ आने वाली है जिसका नया पोस्टर रिलीज हुआ है।



इस नये पोस्टर में दोनों की बेमिसाल केमेस्ट्री नजर आ रही है, इसके अलावा इस फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या के इंटिमेट सीन की भी खूब चर्चा हो रही है। ऐश्वर्या और रणबीर के रोमांटिक सीन पर को लेकर कहा जा रहा है कि ये सीन ऐश्वर्या के सुझाव पर ही फिल्माए गए हैं। एक वेबसाइट पर छपी खबरों के मुताबिक फिल्म ‘जज्बा’ और ‘सरबजीत’ के फ्लॉप होने की वजह से ऐश्वर्या अपनी इमेज बदलना चाहती थीं। और जब ऐश्वर्या के पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट गई तो उनका किरदार साधारण सा था, लेकिन अभिनेत्री इस फिल्म में कुछ हटकर करना चाहती थीं, इसलिए उनकी डिमांड पर ही फिल्म की कहानी में बदलाव किए गए। वही धर्मा प्रोडक्शंस ने ऐश्वर्या-और रणबीर का नया फोटो शेयर किया है, इस तस्वीर पर कैप्शन दिया गया है- ज़मीं पे ना सही, तो आसमां में आ मिल।


Zameen pe na sahi, toh aasmaan mein aa mil... #ADHMDiaries #AishwaryaRaiBachchan #RanbirKapoor @karanjohar

गौर हो, कुछ दिनों पहले ख़बर थी कि बच्चन परिवार से फिल्म के ट्रेलर को लेकर बात किया गया तो उन्होंने ये कह कर मना कर दिया कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर अभी नही देखा है, उनके ट्रेलर न देखने को लेकर कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और रणबीर के रोमांटिक सीन से बच्चन परिवार खफा है।

No comments:

Post a Comment