नई दिल्ली(4 अक्टूबर):पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर सीमा पर सैनिकों को तैनाती बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल अफगान मोर्चे पर आतंकवाद से मुकाबला कर रहे कुछ पाकिस्तान सैनिकों को भी वहां से रवाना होने को कहा गया है।
- पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी कैंपों पर भारत के सर्जिकल हमले के बाद रिटायर्ड अधिकारियों को भी कॉन्टैक्ट्स डिटेल्स अपडेट करने के लिए चिट्ठियां भेजी गई हैं। साथ ही, उन्हें रिजर्व ड्यूटी के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
- सर्जिकल हमले के कुछ दिनों बाद ही रिटायर्ड पाकिस्तानी फौजियों को चिट्ठियां मिली हैं। हालांकि, रिजर्व ड्यूटी के लिए कॉन्टैक्ट इंफर्मेशन को प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।
- अधिकारियों का कहना है कि रिजर्व से किसी को भी ड्यूटी के लिए नहीं बुलाया गया है। नॉर्दन और वेस्टर्न बॉर्डर पर भारत भी अपना डिफेंस सिस्टम मजबूत करने में जुटा है।
- इंटेलिजेंस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सर्जिकल हमले के बाद पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है।

No comments:
Post a Comment