देश में मोबाइल फोनधारकों की संख्या के एक अरब के पार पहुँचने के साथ ही इसके जरिये विज्ञापन के प्रचार-प्रसार को प्रतिबंधित किये जाने के मद्देजनर अब एक ऐसा ऐप कीटूआया है जिस पर न,न सिर्फ विज्ञापन होंगे बल्कि इसे देखने वालों को भुगतान भी किया जायेगा। स्टार्टअप कंपनी कीटू के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुुरपाल सिंह चावला ने यहाँ बताया कि यह एक क्रांतिकारी मोबाइल एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म है, जो मोबाइल कीबोर्ड ऐपलिकेशन के जरिये अपने ग्राहकों को लक्षित विज्ञापन तक पहुँचाता है। साथ ही उपभोक्ता को मौद्रिक लाभ भी देता है।
यह अपनी तरह का पहला ऐसा मोबाइल ऐप है जो यूजर के काम में किसी प्रकार का दखल नहीं देता। इसमें यूजर्स किसी भी तरह से परेशान करने वाले और अप्रसांगिक विज्ञापन की बजाय विज्ञापनदाताओं के पुश नोटिफिकेशन विज्ञापन को देखकर पैसा कमा सकते हैं। साधारण चैट के दौरान हर संभव उत्पाद और सेवा की पेशकश की जायेगी जो पूरी तरह से उपभाेक्ताओं की इच्छा पर निर्भर होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञापन पुश नोटिफिकेशन के रूप में भेजे जायेंगे, जिन्हें उपभोक्ता अपनी इच्छा के अनुसार जब चाहे देख सकता है। नवीनतम उत्पादों और प्रचार के लिए कीबोर्ड पर एक टिकर चलेगा, जो यूजर को किसी भी तरह से परेशान नहीं करेगा। यह एक स्मार्ट और इंटेलिजेंट कीबोर्ड है जिसमें यूनीक स्टिकर भी होंगे और यह हर तरह के एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर चलता है। इस ऐप को इस्तेमाल करके उपभोक्ताओं की मोबाइल एडवरटाइजिंग को लेकर धारणा बदल जायेगी, क्योंकि यह एक अनोखा ऐप है जहाँ नोटिफिकेशन के जरिये आये विज्ञापन देखकर सीधे नकद कमा सकते हैं। कंपनी ने विज्ञापन देखकर अर्जित किये गये पैसों को उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए पेटीएम और मोबिक्विक के साथ करार किया है। अभी सिर्फ दिल्ली एनसीआर में यह उपलब्ध होगा और अगले वर्ष इसे राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी पेश करेगी।

No comments:
Post a Comment