पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। पत्नी की विदाई कराने आए पति की ससुराल वालों ने इतनी पिटाई की कि देखते ही देखते वर-वधू पक्ष में मारपीट शुरू हो गई और मामला संगीन हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर तमंचे भी लहराए गए।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय कोर्ट परिसर में सोमवार देर शाम एडीजे-वन की अदालत के बाहर एक विवाहिता की विदाई कराने आए ससुराल पक्ष व मायके पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने तमंचा भी लहराया। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों से सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस आग्नेयास्त्र जब्त नहीं कर सकी।
घटना की बाबत लखनऊ के अलीगंज निवासी फर्नीचर व्यवसायी कुणाल सिंह ने नगर थाने में आवेदन दिया है। बताया कि उसकी शादी एक दिसंबर 2014 को सारण जिले के दहिअवा निवासी मुकुल कुमार सिंह की पुत्री नलिनी गौतम से हुई। शादी के कुछ दिन बाद चकिया थाने में दहेज प्रताडऩा को लेकर कांड (91/16) दर्ज हुआ।
इसमें विवाहिता के ससुराल पक्ष के बारह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें कोर्ट ने 11 लोगों को जमानत दे दी थी। सिर्फ कुणाल की जमानत नहीं हुई थी। उच्च न्यायालय के निर्देंश पर सोमवार को दोनों पक्षों के लोग एडीजे- एक की अदालत में हाजिर हुए। इसके बाद वर को वधू लेकर जाना था।
जज ने दोनों को बुलाया व समझौते के बाद एक साथ रहने का निर्देश दिया। जब दोनों गाड़ी में बैठने जा रहे थे तो विवाहिता ने विरोध करते हुए कुणाल पर हमला बोल दिया। इसी दौरान विवाहिता के साथ आए 20 - 25 लोगों ने हथियार का भय दिखा मारपीट शुरू कर दी। इस बीच नगर थाने के दरोगा धीरज कुमार, शशिकला कुमारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और पांच लोगों हिरासत में लिया।
वहीं, दो चारपहिया वाहन व 5 सेलफोन जब्त कर लिया। कुणाल ने आवेदन में 25 हजार नकदी व रिकॉल ऑर्डर का कागज भी छीनने का आरोप लगाया। उसने घटना के लिए मुकुल सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, नलिनी गौतम, उषा देवी, अमन प्रिया, कृष्णा शर्मा, रमेश कुमार सिंह को आरोपित किया है।
पुलिस ने सारण के रिब्बीगंज निवासी उषा देवी, रसूलपुर योगिया निवासी अमन प्रिया, नवादा रिवीलगंज निवासी कृष्णा शर्मा, पीपरा कुडिया निवासी रमेश कुमार सिंह व कुणाल की पत्नी नलिनी गौतम को हिरासत में रखा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

No comments:
Post a Comment