बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की जान को खतरा है. बिहार पुलिस की विशेष शाखा ने इस मामले में सरकार को आगाह किया है.
विशेष शाखा की रिपोर्ट के मुताबिक नक्सली पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हत्या की साजिश रच रहे हैं किसी भी वक्त उन पर हमला कर सकते हैं. खुफिया विभाग ने आशंका जताई है कि मांझी को नक्सली संगठनों और आपराधिक गिरोहों से गंभीर खतरा है.
नक्सली लैंड माइन और रिमोट ईआईडी से जीतन राम मांझी पर हमला कर सकते हैं. विशेष शाखा ने इस मामले में सरकार को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. विशेष शाखा के मुताबिक पटना, गया, जहानाबाद और अरवल में मांझी को सबसे ज्यादा जान का खतरा है.
स्पेशल टीम ने यहां पर मांझी के ठहराव और आने-जाने पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी है. मालूम हो कि गया में ही मांझी के काफिले पर उस वक्त हमला किया गया था जब वो एक नेता की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने गए थे. मांझी का पैतृक गांव भी गया जिले में ही है जबकि वो गया जिले से ही विधानसभा की सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं,

No comments:
Post a Comment