Thursday, 6 October 2016

बड़ी ख़बर: जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, हुई अंधाधुंध फायरिंग

जम्मू-कश्मीर- हंदवाड़ा के लांगेत में सेना कैंप के बाहर आतंकियों ने की फायरिंग पीओके में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी बौखलाए हुए हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।

हंदवाड़ा,  जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के लांगेत में आतंकियों ने सेना के कैंप पर ओपन फायरिंग की है। मिली जानकारी के मुताबिक सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है और दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पीओके में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी बौखलाए हुए हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।



सीमा पर गोलाबारी कर रही पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को राजौरी के नौशहरा, जम्मू के प्लांवाला व पुंछ के बलनोई सेक्टर में ताबड़तोड़ मोर्टर व राकेट के गोले दागकर साफ कर दिया कि वह शांति के पक्ष में नहीं। पाकिस्तान भारतीय चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना रहा है।

अमूमन रात के अंधेरे में गोलीबारी करने वाले पाकिस्तान ने अखनूर तहसील के प्लांवाला सेक्टर में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद 81 एमएम के मोर्टार के गोले दागने शुरू किए, जो देर शाम तक जारी रहे। सूत्रों के अनुसार गोलाबारी में सेना का जवान धिरेंद्र बिश्ट जख्मी हुए थे।

No comments:

Post a Comment