पटना । काफी दिनों की चुप्पी के बाद अाज लालू यादव फिर गरजे। राजद अध्यक्ष लालू ने ट्वीट किया कि मैं भारतीय सेना को सैल्यूट करता हू। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत है। सत्तापक्ष हो या विपक्ष किसी को भी सेना के नामपर राजनीति नही करनी चाहिये। लालू ने कहा कि सेना पर किसी को शक नहीं करना चाहिए।
लालू ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो अब धरती में गड़ जाना चाहिए। इसका कोई ना कोई मंत्री फंसता जा रहा है। केजरीवाल की इमानदारी की पोल खुलती जा रही है।
प्रेमी ने लगाई पुलिस से गुहार, मेरी जान को उसके भाई से बचा लो, प्लीज
लालू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी बात ठीक से रख नहीं पाए। विदित हो कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कड़ा बयान दिया है।
गुरुवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा, ''जो हमारे जवान हैं। जिन्होंने अपना खून दिया है जम्मू-कश्मीर में। जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया है। उनके खून के पीछे आप छुपे हुए हो। उनकी आप दलाली कर रहे हो। ये बिल्कुल गलत है। हिंदुस्तान की सेना ने हिंदुस्तान का काम किया है। आप अपना काम कीजिए।''

No comments:
Post a Comment