Friday, 7 October 2016

दिल्ली की इस युवती ने किया कुछ ऐसा कि आपका सिर भी फख्र से ऊंचा हो जाएगा


नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी गरीब का घर देखा है? उसके घर में मौजूद सामान देखा है जिसे उसने ना जाने कितनी मेहतन के बाद पाई पाई जुटाकर खरीदा होता है। जरा सोचिए, उस व्यक्ति के दिल पर क्या गुजरती होगी जब उसकी वो चीज कोई चुरा ले। कलेजा मुंह को आ जाता होगा, अपनी उस खोई हुई चीज को याद करके उसका दिल कितना रोता होगा। कुछ ऐसा ही हुआ पुणे के एक एटीएम गार्ड के साथ।


हुआ यूं कि पुणे के एक एटीएम में बतौर गार्ड नौकरी करने वाले एक बुजुर्ग की किसी चोर ने साईकिल चोरी कर ली। जब उन्हें पता इस चोरी का पता चला तो वो बेचारे हर आने-जाने वालों से अपनी साईकिल को लेकर सवाल पूछने लगे कि उन्होंने किसी को साईकिल उठाते हुए तो नहीं देखा। जैसा की अमूमन हमारे और आपके साथ भी होता होगा। अपनी खोई हुई साईकिल को ढूढ़ने के लिए वो बुजुर्ग यहां वहां भागता रहा, कभी इधर तो कभी उधर लेकिन साईकिल का पता नहीं चल सका।



इतने में एक युवती ने उसे परेशान देखा तो पूछ बैठी कि क्या हुआ अंकल? वृद्ध व्यक्ति ने उसे बताया कि उसकी साईकिल किसी ने चोरी कर ली। हम और आप भी किसी का दुख सुनते हैं तो अफसोस जताते हैं कि बुरा हुआ और फिर अपने काम में लग जाते हैं। लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।
युवती ने वृद्ध युवक की मदद की ठानी और मदद का जरिया बनाया सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को, वहां युवती ने एक पोस्ट डाला और लिखा कि अगर किसी के पास कोई साईकिल हो या उनके किसी जानकार के पास साईकिल हो और वो उसे इस्तेमाल ना करता हो तो कृप्या उसे डोनेट कर दीजिए और इसके साथ ही उसने वृद्ध वाला किस्सा भी कह डाला।

इसके बाद कई लोगों ने मदद की पेशकश की। अंत में एक कैफे वाले की मदद से उस युवती ने एक नई साईकिल खरीदी और उस वृद्ध व्यक्ति को वो साईकिल गिफ्ट की। शायद इसी को इंसानियत कहते हैं।
इस नेक काम को करने वाली युवती का नाम तन्वी जैन है और वो दिल्ली की हैं मगर पुणे में रहती हैं। तन्वी ने इस नेक काम से ना सिर्फ इंसानी संवेदना की अनूठी मिसाल पेश की है बल्कि कई लोगों को प्रेरणा भी दी है।

No comments:

Post a Comment