Wednesday, 19 October 2016

बिजली चोरी पकड़ने वाले अफसर के घर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति मिली

ग्वालियर। सरकारी बिजली कंपनी के डीजीएम विजिलेंस सत्येन्द्र सिंह लोगों के घरों में जाकर बिजली चोरी पकड़ते थे। बुधवार की सुबह उन्हीं के घर छापा पड़ गया। यह छापा लोकायुक्त पुलिस ने मारा और इसमें करोड़ों की संपत्ति मिली , जो गलत तरीके से कमाई गई है। यह है मामला...



मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के डीजीएम विजीलेंस सत्येन्द्र सिंह चौहान मुरैना में पदस्थ हैं। इनका काम उन उपभोक्ताओं के घरों में छापा मारना है, जो बिजली की चोरी करते हैं।
-बुधवार की सुबह थाटीपुर इलाके की भगवान कॉलोनी स्थित चौहान के मकान का दरवाजा किसी ने खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खुला, वैसे ही कुछ लोग सादा कपड़े पहने आए और उन्होंने बताया कि यह लोकायुक्त की रेड है।
-लोकायुक्त का नाम सुनकर सत्येन्द्र सिंह और उनके परिजन परेशान हो गए और देखते ही देखते लोकायुक्त से जुड़े अफसर और कर्मचारी पूरे घर की तलाशी लेने लगे।
करोड़ों की संपत्ति मिली
-इस छापे में चौहान के घर से कई प्लाटों के दस्तावेज, एग्रीकल्चर लैंड के अलावा कई व्हीकल मिले हैं।
-लोकायुक्त एसपी अमित सिंह ने बताया कि फिलहाल छापे की कार्रवाई जारी है और अनुपातहीन संपत्ति और दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment