Wednesday, 19 October 2016

बैंक मैनेजर की बेटी ऐसे बन गई सेक्स वर्कर, पति का दोस्त करता था सौदा

भागलपुर. सेक्स रैकेट में पकड़ी गई औरत की कहानी सुन पुलिसवाले भी सन्न रह गए। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह बैंक मैनेजर की बेटी है। पिता ने उसकी शादी बड़ी ही धूमधाम से की थी। लेकिन उसके पति के टीवी पत्रकार दोस्त ने उसे दो बार सेक्स रैकेट चलाने वालों को बेचा। यहां उसके पास एक दिन में चार-पांच ग्राहक भेजे जाते थे। जिन्हें पहले सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाई खिलाई जाती थी। आगे पढ़िए- महिला ने और //



- महिला ने बताया है कि सेक्स रैकेट चलाने वाले ग्राहकों को उसके पास भेजने से पहले सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाएं खिलाते थे।
- पुलिस को दलालों के पास से दलालों के पास से शराब के अलावा ये मंहगी दवाईयां भी मिली हैं। पति ने धकेला था जिस्मफरोशी के दलदल में...
- पीड़ित महिला ने सोमवार को पुलिस से कहा कि उसे पति ने पैसे की लालच में जिस्मफरोशी के दलदल में धकेला था।
-पहले उसे 30 हजार में और फिर 50 हजार में बेचा गया। एक टीवी पत्रकार जिस्मफरोशी के लिए उसका सौदा कराता था। एक दिन में उसे 4-5 ग्राहकों को खुश करना पड़ता था। ग्राहकों को पहले दलाल सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाई खिलाते थे।
टीवी रिपोर्टर करता था युवती का सौदा
- भागलपुर के सिकंदरपुर के दाल मिल रोड में कृष्णा राज गारमेंट सिलाई सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने रविवार को किया था।
- इस केस में पुलिस ने एक दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
- पुलिस ने शराब की बोतल, यौन उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा, बैंक पासबुक और कैश बरामद किया था।
- रिटायर्ड बैंक मैनेजर की बेटी (पीड़िता) ने पुलिस से कहा कि पटना के एक टीवी रिपोर्टर मणिकांत ने उसे सिलाई सेंटर चलाने वाली संजीता चौबे के हाथों 50 हजार रुपए में बेचा था।
30 हजार में पहली बार हुआ था सौदा
- पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी वह एक बार बिकी थी। तब मणिकांत ने उसका सौदा पटना में किया था।
- मणिकांत ने पटना में सेक्स रैकेट चलाने वाली उर्मिला और कायदा सोनी के पास कुछ दिनों के लिए पीड़िता को रखा था।
- इसके बदले मणिकांत को 30 हजार रुपए मिले थे। आरोप है कि पीड़िता का पति और मणिकांत एक-दूसरे को जानते हैं।
- पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में पति की भूमिका संदिग्ध है।
- युवती को बेचने से लेकर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने में पति ने भी भूमिका निभाई है।
चार-पांच ग्राहक आते थे रोज
- युवती ने बताया है कि सिलाई सेंटर में प्रतिदिन उससे वेश्यावृति कराई जाती थी।
- उसे हर दिन 4-5 ग्राहकों के सामने परोसा जाता था। उसे कमरे में बंद कर रखा जाता था।
- सिलाई सेंटर संचालिका संजीता चौबे और उसके पति उससे घर का सारा काम कराते थे। विरोध पर पीटा जाता था।
सेक्स रैकेट चलाने वाली पीती है शराब
- युवती ने बताया कि सिलाई सेंटर में शराब भी परोसी जाता था। संजीता चौबे भी दारू पीती थी।
- दशहरा के दौरान मेला जाने को लेकर नशे की हालत में संजीता चौबे से झंझट और मारपीट भी हुई थी।
- इस कारण संजीता की आंख के पास चोट भी लग गई थी।
पति ने किया था अपहरण का केस
- युवती के पटना से गायब होने पर उसके पति मोतिहारी के केसरिया निवासी शिवनाथ ने शास्त्रीनगर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था।
- इसी दौरान युवती ने रांची से अपने पति से मोबाइल पर बात भी की। मणिकांत ने उसकी बात पति से कराई थी।
- इसी बात से पुलिस को पति पर शक है। पुलिस कहना है कि अगर युवती अपहृत थी तो पत्नी ने उससे बात कैसे की और अगर बात हो गई तो पति ने पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी।

No comments:

Post a Comment