पहाड़पुर: गुरुवार की रात में बांका के सूईया ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर मध्य विद्यालय में नक्सलियों ने लेवी के लिए सड़क निर्माण कैंप पर हमला कर दिया. आधुनिक हथियार के साथ पुलिस की वर्दी पहने आए 20 नक्सलियों के बमबारी करने से इलाके में भय का माहौल है. निर्माण कैंप में रह रहे ठेकेदार के मुंशी, मजदूर व चालकों को भी मार-पिट कर जख्मी कर दिया है.
इस हादसे से डरे मुंशी सहित सारे मजदूर कैंप छोड़कर भाग गए हैं. घटना की सूचना मिलते हीं बांका के एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय ने एसएसबी कमांडेंट जवानों के साथ मौके पर पहुंच स्थिति का जाएजा लिया. नक्सलियों ने धमकी दी कि अगर लेवी नही मिली तो काम बंद करा देंगे. इसके साथ हीं कहा कि अगर काम नहीं बंद हुआ तो जान से मार देंगे.

No comments:
Post a Comment