Saturday, 1 October 2016

सलमान खान कर लें पाकिस्तान जाने की तैयारी…

मुंबई। पाकिस्तानी कलाकारों के लिए भाईजान बने सलमान खान पर शिवसेना और राज ठाकरे ने जमकर हमला किया है। शिवसेना ने यह तक कह डाला है कि सलीम खान अपने बेटे सलमान को घर पर ही रखें। शिवसेना और एमएनएस हमेशा ही पाकिस्तानी कलाकरों का विरोध करते आएं हैं। एमएनएस ने तो उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।




सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किया

गौरतलब है कि सलमान खान ने कल ही पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने के मुद्दे पर कहा था, ‘वे कलाकार हैं आतंकी नहीं। सरकार उन्हें परमिशन और वीजा देती है। वो आतंकी थे, ये कलाकार हैं, वर्क परमिट हमारी सरकार देती है उन्हें। सर्जिकल स्ट्राइक में जो मारे गए वो आतंकी थे, उन्हें मारा तो ठीक किया’।

हालांकि सलमान ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि आतंवाद के मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है और कोई भी आतंकवादी गतिविधि भारत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिर भी इस बयान के बाद शिवसेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना की मनीषा कायांदे ने कहा कि अगर सलमान को पाकिस्तानी एक्टर्स इतने पसंद हैं तो उन्हें भी वहीं शिफ्ट हो जाना चाहिए।

वहीं सलमान खान के बयान की निंदा करते हुए राज ठाकरे कहा, हमें समझने की जरूरत है कि जौ सैनिक हमारे बॉर्डर की रक्षा करते हुए शहीद होते हैं उनकी पाकिस्तान से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। जो गोलियां उन्हें लगती हैं वो असली होती हैं, फिल्मी नहीं जो सलमान अपनी फिल्मों में झेलते हैं।

सलमान पर बालते हुए राज ने कहा, क्या हो अगर बॉर्डर पर तैनात सैनिक हथियार डाल दें और कहें कि उन्हें भी गुलाम अली की कॉन्सर्ट में जाना है। क्या वो सैनिक हमारे नौकर हैं? मुझे कई बार कहा जाता है कि पाकिस्तानी अच्छे लोग हैं। लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है। मेरे सामने जो भी आते हैं वो आतंकी होते हैं।

No comments:

Post a Comment