शाहरुख खान और अक्षय कुमार की फिल्मों को पछाड़ते हुए दूसरा पायदान हासिल किया है फिल्म ने
बॉक्स ऑफिस पर कल रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने पहले दिन ही धमाल मचा कर रख दिया है। फिल्म ने अपने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 21.30 करोड़ की कमाई कर डाली है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्वीट के माध्यम से लोगों के साथ साझ की है। इसी के साथ तरन ने बताया कि सुशांत की ये फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। []
सुशांत की इस फिल्म से ऊपर मात्र सलमान खान की सुल्तान है, जिसने अपने पहले दिन में 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। सुशांत ने अपनी इस फिल्म से शाहरुख खान की फैन और अक्षय कुमार की हाउसफुल को पहले दिन कमाई के मामले में पीछे कर दिय है। अगर ट्रेड पंडितों की बात की जाये तो यह बताया जा रहा है कि सुशांत की यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी। अगर ऐसा हो जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
1. #Sultan 36.54 cr
2. #MSDhoniTheUntoldStory 21.30 cr
3. #Fan 19.20 cr
4. #HF3 15.21 cr
5. #Rustom 14.11 cr
वैसे आपको बता दें कि धोनी की ज़िंदगी पर बनी इस फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है। जिसमें सुशांत ने धोनी का किरदार अदा किया है। फिल्म में दिशा पटानी ने धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका का किरदार अदा किया है और किआरा आडवानी ने धोनी की बीबी साझी का किरदार अदा किया है। फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आ रही है तो ऐसे में ये उम्मीद बंधती है यह फिल्म सुशांत के करियर की अब तक की सबसे सफल फिल्म बन जायेगी।

No comments:
Post a Comment