Sunday, 2 October 2016

मां की चिंता दूर करने के लिए बेटी ने उठाया ये खौफनाक कदम

देहरादून। उत्तराखंड में एक लड़की ने अपनी मां की चिंता दूर करने के लिए ऐसा खौफनाक कदम उठाया। जिसने सबको हैरान कर दिया। मां को अपनी बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। इसलिए बेटी ने मां की चिंता दूर करने के लिए ख़ुदकुशी कर ली।

बेटी ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी



शिवनगर ट्रांजिट कैंप में एक मां अपनी बेटी की शादी के लिए चिंतित थी, लेकिन बेटी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। युवती ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नीता पुत्री राजकुमार ने शुक्रवार दोपहर घर में चुन्नी से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। इस दौरान घर पर उसका ममेरा भाई राहुल था। वह अंदर कमरे में सो रह गया। पड़ोस की बच्ची ने नीता को फांसी पर लटके देखकर राहुल को उठाया। जिस पर राहुल ने तुरंत अपनी बुआ को मोबाइल इसकी सूचना दी।

सूचना पर बुआ आनन-फानन में घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि नीता की मां उसकी शादी को लेकर चिंतित रहती थी। जिसके चलते उन्होंने पार्षद से मदद की गुहार लगाई थी। मां की चिंता को दूर करने के लिए नीता ने ये कदम उठाया।

No comments:

Post a Comment